{"_id":"5e6680bc8ebc3ef3fa5c74bf","slug":"ig-speak-on-holi-in-sambhal-sambhal-news-mbd3427359104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों से आईजी ने बोले, अमन को आंच पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों से आईजी ने बोले, अमन को आंच पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी आईजी विजय प्रकाश ने जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इसमें उन्होंने होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। आईजी ने बैठक में कहा कि जो लोग अमन को आंच पहुंचा सकते हैं उन पर एहतियाती कार्रवाई की जाए। असामाजिक तत्व चिह्नित किए जाएं। सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि हर हालत में त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
सोमवार को हुई बैठक में नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक समेत जिले भर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नोडल अधिकारी ने कहा कि होली जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से कराना पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी जगह अशांति नहीं फैलनी चाहिए।
अगर कोई असामाजिक तत्व सक्रिय होता है तो सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की जाए। जन सहयोग लिया जाए। सौहार्द की मिसाल कायम कराने के लिए भी आम लोगों को प्रेरित किया जाए। मालूम हो शासन की ओर से आईजी फायर को संभल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। वह तीन दिवसीय दौरे पर संभल आए हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार को तहसील क्षेत्र के लोगों से संभल कोतवाली में संवाद किया था। शांति बनाए रखने की अपील की थी। साथ ही हिंसा करने वालों से सख्ती से निबटने की चेतावनी भी दी थी। नोडल अधिकारी जिले भर में भ्रमण कर लोगों से संवाद कर रहे हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, तीनों तहसील के एसडीएम, सीओ, कई थानों के प्रभारी व अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।