{"_id":"6960001b09474c0c2602f8eb","slug":"if-we-receive-a-complaint-about-non-resolution-of-public-problems-we-will-complain-to-the-cm-dharamveer-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-130973-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं के समाधान नहीं होने की शिकायत मिली तो सीएम से शिकायत करेंगे : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं के समाधान नहीं होने की शिकायत मिली तो सीएम से शिकायत करेंगे : धर्मवीर
विज्ञापन
संभल। जन समस्याओं का समाधान करना सभी विभागाें के अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत है कि वह समस्याओं का समाधान तत्काल करें और हमारे सामने कोई समस्या लोगाें की नहीं आनी चाहिए। यदि हमारे सामने शिकायत आती है तो हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
यह बात चंदौसी में प्रेसवार्ता के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने कही है। प्रभारी मंत्री बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर रहे। चंदौसी सीएचसी के निरीक्षण के बाद जब वह बाहर आए तो मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता में है। हमारे सामने फरियादी आते हैं तो तत्काल सुनवाई की जाती है और समाधान किया जाता है। महीने में एक दौरा तो जिले का रहता है। हर बार सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी जाती है कि वह एक से दो घंटे समस्याएं सुनकर समाधान करें। यदि अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं और इसकी शिकायत हम तक आएगी तो हम मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे।