फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the target is fixed, then the mission will definitely be accomplished: Kapil

लक्ष्य तय होगा तो मिशन निश्चित पूरा होगा : कपिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
If the target is fixed, then the mission will definitely be accomplished: Kapil
संभल। भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव जिन्नावादी सोच रखते हैं। उनकी आत्मा जिन्ना में बसती है, लेकिन आप लोग तय कर लो आगामी विधानसभा चुनाव के बाद सरकार का नेतृत्व जिन्नावादी विचारधारा के लोग करेंगे या फिर राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग। उन्होंने कहा कि जब लक्ष्य तय होगा तो मिशन निश्चित ही पूरा होगा।
विज्ञापन

संभल में मंडी किशनदास सराय रोड स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके किया गया। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने शुरूआती भाषण को धार्मिक आस्था से जोड़ा। कहा कि छोटी-छोटी बातों में नहीं पड़ना है। लक्ष्य तय करके अपने मिशन को पूरा करना है। लक्ष्य तय होगा और वह पूरा होगा तो निश्चित ही जिले की चारों विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में आएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग हैं और अशफाक उल्ला खां, गुरुगोविंद सिंह, भगत सिंह और सरदार पटेल को अपना आदर्श मानते हैं। लेकिन अखिलेश यादव जिन्नावादी सोच के हैं। वह अपना आदर्श जिन्ना को मानते हैं। उनकी आत्मा जिन्ना में बसती है। भारत में रहकर भारत का नमक खाकर अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे शब्द कहने वालों का हम विरोध करते हैं। लेकिन आप को भी सजग रहना है। किसी के बहकावे में नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को जोड़ना है। फिर चाहे उन्हें जैसे भी जोड़ना पड़े।
भाजयुमो के प्रदेश मंत्री अरुण यादव ने भाजपा को जिताने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, जिला प्रभारी राजा वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने भी युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर साध्वी गीता प्रधान, शिखर गोयल, हरेंद्र सिंह रिंकू, विपिन गुप्ता, दिग्विजय गोल्डी, हर्षित रस्तोगी, देहपा मंडल के अध्यक्ष सतेंद्र पाल, दीपक सैनी, सौरभ त्यागी, योगराज उर्फ रिपिल चौधरी, सुदेशपाल सिंह आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री सोनू चाहल ने किया।

आतंकवाद पर चोट करेंगे, योगी को वोट करेंगे : सोनू चाहल
संभल। भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में वक्ताओं ने न सिर्फ विपक्ष पर जोरदार हमला बोला, बल्कि उन्हें कठघरे में भी खड़ा किया। सम्मेलन के दौरान राज्यमंत्री ने जहां अखिलेश को जिन्नावादी कहा तो वहीं, सम्मेलन का संचालन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सोनू चाहल ने भी अंत में आतंकवाद पर चोट करेंगे, योगी को वोट करेंगे के नारे लगवाकर युवाओं में जोश भर दिया। कहा कि हर एक बूथ संभालेगा यूथ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed