फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   If the level of education improves, the village will become developed: CDO

Sambhal News: शिक्षा का स्तर सुधरेगा, तो निश्चित ही विकसित बनेगा गांव-सीडीओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
If the level of education improves, the village will become developed: CDO
मढ़न(संभल)। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव इटायला माफी स्थित पीएम श्री विद्यालय में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने कहा ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्राम पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य की समीक्षा की जा रही है। कहा कि शिक्षा का स्तर सुधरेगा तो गांव विकसित बनेंगे।आगे कहा कि ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालयों और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प करके स्कूलों की स्थिति को निजी स्कूलों की तरह माॅडल के रूप में तैयार किया जा रहा है। शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदार होना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत गांव के गरीब परिवार समूह बनाकर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री हरिओम शर्मा, सीएमओ तरुण पाठक, उप कृषि अधिकारी अरुण कुमार, सीडीपीओ रचना यादव, बीडीओ, प्रधानाध्यापक कपिल कुमार, प्रधान अफसाना खातून, सचिव कुणाल कुमार, रोहताश कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed