{"_id":"69ebbb0640dbd498ea0791a4","slug":"if-the-bjp-leader-fails-to-deposit-his-licensed-revolver-within-three-days-his-license-could-be-cancelled-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134585-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाजपा नेता ने तीन दिन में जमा नहीं किया रिवाल्वर तो लाइसेंस निरस्त हो सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाजपा नेता ने तीन दिन में जमा नहीं किया रिवाल्वर तो लाइसेंस निरस्त हो सकता है
Sat, 25 Apr 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना पुलिस ने संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटपूर्वी निवासी भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के घर पर नोटिस चस्पा किया है। इस नोटिस में मुकदमे में शामिल लाइसेंसी रिवाल्वर को जमा करने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस अवधि में लाइसेंस और रिवाल्वर जमा नहीं की जाती है तो पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। असमोली सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि लाइसेंस जब्तीकरण और निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जा सकती है।
मालूम हो 27 अप्रैल 2025 को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें भाजपा नेता का निजी गार्ड मोहम्मद फैजी और वसीउल के पास रिवाल्वर थी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि यह इस रिवाल्वर का लाइसेंस भाजपा नेता के नाम पर दर्ज है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। 11 मार्च 2026 को इस मुकदमे में चार्जशीट कोर्ट में पेश हो चुकी है। सीओ का कहना है कि राजेश सिंघल को कई बार लिखित व मौखिक लाइसेंस और रिवाल्वर जमा करने के निर्देश दिए लेकिन जमा नहीं की गई। हालांकि भाजपा नेता ने कार्रवाई के बाद से ही रिवाल्वर अपना नहीं होने का दावा करते रहे हैं।