{"_id":"69d6bc0fca245a12380b6f38","slug":"if-sp-responds-it-will-be-difficult-for-bjp-members-to-leave-burke-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-134030-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सपा ने जवाब दिया तो भाजपाइयों को निकलना मुश्किल हो जाएगाः बर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सपा ने जवाब दिया तो भाजपाइयों को निकलना मुश्किल हो जाएगाः बर्क
विज्ञापन
संभल। विवादित पोस्टर लगाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने और युवाओं को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको सपाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह एक सोची समझी साजिश है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
बुधवार को सांसद ने अपने दीपा सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ में धुरंधर फिल्म के नाम पर जो पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें अखिलेश यादव के शासनकाल को ल्यारी राज के रूप में दर्शाया गया है। यह एक गुमराह करने का प्रयास है। सांसद ने आगे कहा कि यदि सपा ने भी इसी अंदाज में जवाब देना शुरू किया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
किसी को भी किसी नेता की छवि खराब करने का अधिकार नहीं है और ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे समाज में भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।