फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   I suffered cultural humiliation for a long time but am proud now: Jaiveer Singh

लंबे समय तक संस्कृति का अपमान झेला पर अब गौरवान्वित हैं : जयवीर सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
I suffered cultural humiliation for a long time but am proud now: Jaiveer Singh
ऐंचौड़ा कंबोह में कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को श्री क​ल्कि धाम का मानचित्र दिखाते आचार्य 
संभल। लंबे समय से देश ने संस्कृति का अपमान झेला। अयोध्या, मथुरा, काशी समेत अनेक स्थानों पर धर्म निरपेक्षता के नाम पर कुठाराघात किया गया। लेकिन अब हम गौरवान्वित हैं। यह बात प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कही है। वह शुक्रवार को गांव ऐंचोड़ा कंबोह में आयोजित श्री कल्कि महोत्सव में चल रही श्री कल्कि कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे। कई कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इसके बाद मंच से संबोधित किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में बुल्डोजर बाबा के शासन में हर कोई बम-बम बोल रहा है। आस्था से जुड़े कार्यों को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। विकास कार्यों एवं विजन डॉक्यूमेंट से संबंधित प्रदर्शनी को देखा। डीएम ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जिले में स्वीकृत होने के लिए शासन में हैं। संभल के तीर्थों एवं कूपों पर विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। कहा कि संभल कोई सामान्य नगरी नहीं है संभल भविष्य के अवतार की भूमि है ऐसी मान्यता है कि भगवान कल्कि का अवतार संभल में होगा। ऐसा उल्लेख पुराणों एवं ब्रिटिश कालीन गजेटियर आदि में भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि संभल में 87 देव तीर्थ हैं जिनमें से 85 देव तीर्थ को अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित कर दिया है। पर्यटन मंत्री ने तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिन पर 3.38 करोड़ रुपये में कार्य पूरा कराया गया है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर करीब 6.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थलों पर 1.84 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

इस दौरान विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी, एडीएम प्रदीप वर्मा, बाल योगी दीनानाथ, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, उप निदेशक पर्यटन रविन्द्र मिश्रा और पर्यटन अधिकारी मनीष सिंह एवं प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed