फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hydrophoviya se maut

एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने के बाद  भी हाइड्रोफोबिया से मौत, बवाल

Wed, 20 Jul 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 20 Jul 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
hydrophoviya se maut
मौत
लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। उसकी मौत हो गई। अस्पताल पर नकली इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण भड़क गए और सीएचसी परिसर को          घेर लिया। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों के आवासों पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। डाक्टर व अस्पताल कर्मियों ने शौचालय में छिपकर अपनी जान बचाई। एसडीएम व सीओ ने पहुंचकर समझा बुझाकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी हरिओम यादव (40) पुत्र लीलाधर यादव को तीन महीने पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था।

हरिओम के परिजनों के अनुसार गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर उसने नियमित रूप से पांच एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगवाए थे। लेकिन इसके बाद भी उसकी हालत बिगड़ने लगी। पानी देखकर डरने लगा तो मंगलवार को परिजन सीएचसी लेकर आए। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में भी डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। कहा कि यह हाइड्रोफोबिया का शिकार हो चुका है, इसे घर ले जाएं। वापस लौटते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हरिओम की मौत की खबर से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सैकड़ों ग्रामीण सीएचसी गुन्नौर पहुंच गए। सीएचसी घेर ली, अस्पताल कर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी, जिससे यहां भगदड़ मच गई। आवासीय परिसर की ओर भीड़ ने पथराव कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.एनके गुप्ता, फार्मेसिस्ट जसवंत सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने शौचालय में छिपकर जान बचाई। वहीं से सीओ प्रमोद कुमार व एसडीेएम कृपाशंकर यादव को सूचित किया। कुछ देर बाद सीओ, एसडीएम ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दोषियों पर कार्रवाई व आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिलाकर समझा बुझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed