{"_id":"6179b56286a1507bd53fa241","slug":"husband-strangles-woman-to-death-for-opposing-drinking-alcohol-sambhal-news-mbd4076487107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की महिला की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/गवां। पति के शराब पीने का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया और नशे के आदि पति ने पहले महिला को पीटा और बेहोश होने पर साड़ी के फंदे से गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने शाम के समय महिला को घर में पड़े देखा तो महिला के मायके वालों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी पति को पकड़ भी कर लिया। देर रात तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी।
बुधवार को गांव सिंघौली दौलत सिंह निवासी अमरपाल सिंह ने अपनी पत्नी संतोष (50) की नशे की हालत में पिटाई की और बेहोश होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। ऐसा आरोप अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव चकफेरी निवासी मायके वालों ने लगाया है। महिला के भाई औतारी का कहना है कि उसकी बहन पति के शराब पीने का विरोध करती थी। बुधवार की दोपहर एक बजे भी आरोपी पति शराब के नशे में आया था। आरोप है कि इसी बात पर कहासुनी हो गई और अमरपाल ने पहले उसकी बहन की पिटाई की और बाद में साड़ी के फंदे से गला दबा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया। बताया कि उसकी बहन के गले पर निशान हैं और शरीर पर चोट के निशान भी है। महिला के भाई ने कार्रवाई के लिए रजपुरा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी को पकड़ भी लिया।
पति ने महिला की पीटकर हत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली गई है।
विज्ञापन
राकेश सिंह, सीओ, गुन्नौर