फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   husband mudrer his hife for dowry

महिला की मौत के मामले में पति समेत दो पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
husband mudrer his hife for dowry
बहजोई। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। महिला के परिजनों की ओर से पति पर दहेज के लिए हत्या कर मामले को हादसे का रूप देने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने पूरे मामलेे में महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक महिला के भाई वीरपाल पुत्र छत्रपाल निवासी गांव मुजाहिदपुर थाना बहजोई तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन माया की शादी अप्रैल 2020 को जिला अमरोहा के थाना रहरा के गांव जमुनो की मढै़य्या निवासी अशोक के साथ की थी। शादी के बाद से पति अशोक की ओर से बाइक व अन्य चीजों की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उसकी बहन के साथ अभद्रता की जाती थी। 20 दिसंबर को पति अशोक उसकी बहन को घुमाने के बहाने साथ ले आया और उसकी हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर के आधार पर पति अशोक व राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

20 दिसंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे जिला अमरोहा के थाना रहरा के गांव जमुनो की मढै़य्या निवासी अशोक अपनी पत्नी माया को घायल अवस्था में सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचा था। सीएचसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक सचिन वर्मा ने महिला माया (25) को मृत घोषित कर दिया था। पति अशोक की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई कि वह गांव कनेटा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बहजोई-रजपुरा मार्ग पर एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed