{"_id":"68828e9d946385c4730c1383","slug":"husband-and-his-girlfriend-arrested-for-murdering-married-woman-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121737-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विवाहिता की हत्या का आरोपी पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विवाहिता की हत्या का आरोपी पति और उसकी प्रेमिका गिरफ्तार
Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। गांव मंगलपुर निवासी रेनू की हत्या में आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे थे। आरोपियों के साथ आठ माह के मासूम को भी जेल जाना पड़ा।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी रेनू का शव 20 जुलाई 2024 की दोपहर तीन बजे संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतका के पिता बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव गनगौली निवासी जगदीश ने दामाद मोनू और उसकी प्रेमिका आरती पर हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
उनका आरोप था कि शादी के बाद दामाद व ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बताया कि दामाद के पड़ोस में रहने वाली आरती से प्रेम प्रसंग था, जिस पर दामाद आए दिन बेटी को प्रताड़ित व जान से मारने का प्रयास करता था। तहरीर में बताया कि 20 जून की दोपहर तीन बजे दामाद ने बेटी की हत्या कर प्रेमिका और उसके के दो मासूम बच्चों को लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक मेघपाल सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के बाद आरोपी आरती का पति व ससुर थाने पहुंचे और दोनों बच्चों को सौंपने की गुहार लगाई। पुलिस ने बेटी को पिता को सौंप दिया, जबकि बेटी की उम्र कम होने की वजह से उसे मां के साथ ही रहने दिया गया।