फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   husband and father in low jail for mouder

विवाहिता के हत्यारोपी पति व ससुर भेजे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
husband and father in low jail for mouder
चंदौसी। मोहल्ला शिवधाम कालोनी में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के हत्यारोपी पति व ससुर को जेल भेज दिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक व पुलिस ने घटना स्थल गांव बर्रई के पास सोत नदी के पुल के नीचे से मिट्टी के सैंपल लिए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवधाम कालोनी निवासी लक्ष्मी पत्नी वैभव पाठक 12 जनवरी से गायब थी। लक्ष्मी की मां कमलेश देवी की तहरीर पर पुलिस नेे मामले में मुकदमा दर्ज किया था तथा आरोपी पति वैभव व ससुर संजीव पाठक को हिरासत में बुधवार की शव मृतका लक्ष्मी के कपड़े व शव के अवशेष बरामद किए थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अन्य सबूत जुटाने के लिए आरोपियों की रिमांड स्वीकार करने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। इस मामले में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल गांव बर्रई के निकट सोत नदी के पुल के नीचे से मिट्टी का सैंपल लिया है। घर के जीने की सीढ़ियों से भी पुलिस ने ब्लड के सैंपल लिए हैं और उन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed