{"_id":"69864e51c3051637d8015af4","slug":"how-to-save-your-life-from-dogswhen-the-officers-become-unaware-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-131961-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कुत्तों से कैसे बचाएं जान...जब अफसर बनें अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कुत्तों से कैसे बचाएं जान...जब अफसर बनें अनजान
विज्ञापन
गवां। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में कुत्तों का आतंक नहीं थम रहा है। अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार को दोपहर से शुक्रवार को शाम तक 60 लोगों को कुत्तों ने शिकार बनाकर काट लिया। इन लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया। इस मामले में लोगों का कहना है कि कुत्तों से कैसे अपनी जान बचाएं जब अफसर ही अनजान बने हुए हैं।
शुक्रवार को सीएचसी रजपुरा में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे लोगों ने बताया कि आवारा कुत्ते अचानक बौखला रहे हैं। यह कुत्ते राह चलते, घरों के बाहर खेलते समय छोटे बच्चों से लेकर बड़ों को शिकार बना रहे हैं। आवारा कुत्ता सीएचसी, थाने के गेट से लेकर गली मोहल्लों और चौराहों पर इकट्ठा रहते हैं। मौका मिलते ही झपटकर लोगों को काट लेते हैं। वहीं असमोली ब्लॉक के गांव सकतपुर में भी आवारा कुत्तों की वजह से खौफ का माहौल बना हुआ है। लोग डर-डर कर सड़कों से गुजरते हैं।
बताते चलें कि देहात क्षेत्र में कुत्ते लगातार आतंक मचा रहे हैं लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए जिम्मेदार गंभीर नहीं है। कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान नहीं चलाने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
.गांव में कुत्तों का आतंक बढ़ा हुआ है। कोई व्यक्ति अकेला मिल जाए तो उसे कुत्ते काट ही लेंगे। कुत्तों के कारण खौफ का माहौल बना है। -प्रदीप कुमार, सकतपुर
00000
.घर के बाहर खड़ी थी, तभी कुत्ते ने हमला करते हुए काट लिया। गिरने के कारण गुम चोट भी लगी है। -शकुंतला, सैंडोरा
000000
.तीन साल का बेटा दीपांश खेलते हुए सड़क पर पहुंच गया। कुत्ते ने हमला कर दिया। जिससे बेटा जख्मी हो गया। -गजराम सिंह, सैंडोरा
0000000
.घर से खेत पर पशुओं को चारा लेने जा रही थी। उसी समय एक कुत्ता दौड़ कर आया और काट लिया। -लक्ष्मी, रजवाली
0000000
.घर से परचून की दुकान पर जाते समय बृहस्पतिवार को शाम को कुत्ते ने काट लिया। अब एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आया हूं। -राहुल, अमरपुर