{"_id":"616b21557b345077495ea6c4","slug":"horticulture-department-will-get-400-quintals-of-potato-seeds-today-chandausi-news-mbd406389358","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान विभाग को आज मिल जाएगा 400 क्विंटल आलू का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान विभाग को आज मिल जाएगा 400 क्विंटल आलू का बीज
विज्ञापन
चंदौसी। जिला उद्यान विभाग ने एक हजार क्विंटल आलू बीज की मांग की थी। मगर विभाग को चार सौ क्विंटल आलू की बीज ही अभी आवंटित हुआ है। यह बीज रविवार को विभाग को प्राप्त हो जाएगा। विभाग सोमवार से किसानों को इस बीज का वितरण शुरू करेगा।
जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने बताया कि जनपद के किसानों की मांग के अनुसार एक हजार क्विंटल आलू बीज की मांग भेजी गई थी। मगर 400 क्विंटल आलू बीज ही विभाग को आवंटित हुआ है। आलू का बीज रविवार को उद्यान विभाग को प्राप्त हो जाएगा और सोमवार से किसानों को वितरण करना प्रारंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुफरी सूर्या आधारित प्रथम सीड साइज 200 क्विंटल, कुफरी ख्याति आधारित प्रथम सीड साइज 100 क्विंटल, कुफरी ख्याति आधारित प्रथम साइज 100 क्विंटल आलू बीज आवंटित हुआ है। आलू बीज प्रथम सीड साइज 2080 रुपये प्रति क्विंटल, प्रथम ओवर 1530 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को नकद मूल्य पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर विक्रय किया जाएगा।