{"_id":"692f4f96a4767d267903717c","slug":"honey-trapped-to-compromise-in-rape-case-police-send-two-women-to-jail-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-129693-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता करने के लिए हनी ट्रैप किया, पुलिस ने दो महिलाएं जेल भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता करने के लिए हनी ट्रैप किया, पुलिस ने दो महिलाएं जेल भेजीं
विज्ञापन
संभल। दुष्कर्म के आरोपी ने अपने मुकदमे में समझौता करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता के भाई को हनी ट्रैप में फंसाने की साजिश की। जब पीड़ित युवक ने हनी ट्रैप कर रहीं महिलाओं को रुपये नहीं दिए तो वह थाने पहुंच गईं। पुलिस ने पीड़ित युवक को बुलाया तो हकीकत सामने आई। जो महिलाएं खुद को पीड़ित बता रही थीं। वह युवक से एक लाख रुपये की वसूली कर चुकी थीं और चार लाख रुपये की मांग कर रही थीं। जब युवक ने रुपये देने से मना किया तो शिकायत के लिए थाने पहुंची थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस हनी ट्रैप की साजिश रचने वाले दो अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
पीड़ित युवक ने बताया कि आरोपियों में शामिल एक युवक ने उसकी बहन से दुष्कर्म किया था। 2023 में नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दुष्कर्म का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने अपनी महिला मित्र के माध्यम से एक युवती को उसके पीछे लगा दिया। कई बार फोन किया और इसके बाद युवती ब्लैकमेल करने लगी। पीड़ित युवक ने बताया कि दोनों महिलाएं एक लाख रुपये भी वसूल चुकी हैं और चार लाख रुपये और मांग रही हैं। जब नहीं दिए तो थाने में शिकायत करने के लिए पहुंच गईं।
थाना प्रभारी ने बताया कि हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला है। यह साजिश दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता करने के लिए की गई थी लेकिन हकीकत सामने आ गई है। दोनों महिलाओं और उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिलाओं को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। अभी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
000000000000
एक महिला सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर कर चुकी है फैसला
एक महिला हनी ट्रैप कर वसूली करती है और वसूली का विरोध करने पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देती है। नखासा थाना क्षेत्र के एक परिवार पर भी कई महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में ढाई लाख रुपये लेकर समझौता कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में यह मामला भी सामने आया है। महिला शातिर किस्म की है। जो लोगों को ब्लैकमेल करती है।