Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Holistic report cards will now be created for students in classes nine and ten.

Sambhal News: अब कक्षा नौ और दस के बच्चों का बनेगा होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Holistic report cards will now be created for students in classes nine and ten.
चंदौसी। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं की प्रगति अब सिर्फ परीक्षा के अंकों से तैयार नहीं होगी। पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के व्यवहार, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उनकी भागीदारी को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए एक नया होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सीपी सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों का मूल्यांकन कई स्तरों पर किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी खुद अपना आकलन करेंगे। उनके सहपाठी, शिक्षक और अभिभावक भी उनकी प्रगति के बारे में अपनी राय देंगे। इससे विद्यार्थी की पढ़ाई के साथ उसके व्यवहार और दूसरी खूबियों की भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

शिक्षक बच्चों का मूल्यांकन करेंगे। साथ ही, विद्यार्थियों को भी खुद अपनी खूबियों और कमियों को पहचानने का मौका मिलेगा। डीआईओएस ने सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को रिपोर्ट कार्ड की जानकारी शिक्षकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर अभिभावक-शिक्षक बैठक भी आयोजित की जाएगी। इसमें अभिभावकों को नई व्यवस्था की जानकारी देने के साथ उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड में शामिल होंगे ये पहलू
दोनों कक्षाओं के छात्रों के होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड में विद्यार्थियों की समस्या सुलझाने की क्षमता शामिल है। नए विचार, मिलकर काम करने की आदत और सोचने-समझने की क्षमता को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा, खेलकूद, कला, संगीत, योग और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी भी दर्ज की जाएगी। पढ़ाई से जुड़ी जानकारी में विषयवार प्रदर्शन, प्रयोगात्मक परीक्षा, वार्षिक परीक्षा और स्कूल में उपस्थिति का ब्योरा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed