फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   holi will burn at 971 places in the district

जिले में 971 जगहों पर जलेगी होलिका

Thu, 01 Mar 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 01 Mar 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
holi will burn at 971 places in the district
demo pic
होलिका दहन से पहले ही संवेदनशील संभल में पुलिस और प्रशासन की चौकसी बढ़ गई है। जिले में 971 स्थानों पर होलिका दहन होगा। चप्पे- चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। जिससे कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो सके। डायल 100 की गाड़ियां भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी। वहीं शहर भर में होली पर निकलने वाले जुलूस में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस वीडियोग्राफी कराएगी। 
विज्ञापन



अति संवेदनशील संभल में होली पर्व पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दो मार्च को होली का पर्व है। होलिका दहन स्थलों के साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अतीत में जहां विवाद की स्थिति सामने आती रही है वहां सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे पहले से ही पुलिस बल की ड्यूटी लग जाएगी। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। चौकीदार से लेकर दफ्तर के कर्मचारियों को होली पर्व की ड्यूटी में लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने अभी से ही एहतियातन निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन



होलिका दहन वाले स्थलों पर निगरानी की जा रही है। महत्वपूर्ण बात यह है कि होली का रंग जुम्मा के दिन खेला जाएगा। इसलिए दोनों समाज के लोगों का दायित्व है कि वह हर स्थिति पर कड़ी नजर रखें। हर छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्रशासन को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed