फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Holi special will run for Ghaziabad, Delhi and Gurugram, trains will run between March 22 and 31

Railway News: गाजियाबाद, दिल्ली व गुरुग्राम के लिए चलेगी होली स्पेशल, 22 से 31 मार्च के बीच दौड़ेंगी गाड़ियां

Tue, 12 Mar 2024 11:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 11:54 AM IST
सार

होली के आसपास सभी ट्रेनों में सीट फुल हो चुकी हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 22 से 31 मार्च के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। इससे गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Holi special will run for Ghaziabad, Delhi and Gurugram, trains will run between March 22 and 31
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल व आसपास के क्षेत्रों से गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम , रेवाड़ी, टनकपुर जाने वाले रेल यात्रियों को रेलवे विभाग ने तोहफा दिया है। अक्सर होली पर घर जाने के लिए ट्रेनों के आरक्षित सीट बुकिंग फुल हो जाती है। इसको देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 22 मार्च से 31 मार्च के बीच चलाई जाएगी।

विज्ञापन


शहर व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी और टनकपुर के लिए रेल यात्री जाते हैं। होली पर दिल्ली व रेवाड़ी की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को वेटिंग फुल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


बरेली इज्जतनगर मंडल द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया कि होली स्पेशल एक्सप्रेस टनकपुर से चंदौसी के रास्ते मदार रेलवे स्टेशन को प्रस्थान करेगी। होली स्पेशल टनकपुर मदार एक्सप्रेस 22 मार्च, 25 मार्च, 27 मार्च और 29 मार्च को टनकपुर से रात 9:25 बजे से चलकर चंदौसी रात 11.25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से रात 11:30 मिनट पर मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी के रास्ते मदार जंक्शन को प्रस्थान करेगी। वहीं 24 मार्च, 27 मार्च, 29 मार्च और 31 मार्च को मदार जंक्शन से शाम 4:50 से चलकर दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद के रास्ते चंदौसी सुबह 5:10 बजे आएगी और यहां से बरेली के रास्ते टनकपुर सुबह 9:35 बजे पहुंचेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed