फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Holi of flowers was played during Shrimad Bhagwat Katha

Sambhal News: श्रीमद्भागवत कथा के दाैरान खेली फूलों की होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Holi of flowers was played during Shrimad Bhagwat Katha
बनियाठेर। गांव गुमथल के वनखंडी संत आश्रम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को कथा वाचक हिरदेश शास्त्री ने परीक्षित जन्म की कथा सुनाई। कथा के बीच में राधा - कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा वाचक हिरदेश शास्त्री ने बताया कि भागवत पुराण उसी सनातन ज्ञान की कथा है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। उन्होंने परीक्षित जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि गुरु द्रोण के मारे जाने से क्रोधित होकर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया। यह ब्रह्मास्त्र अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उत्तरा के लगने से उसके गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ।
विज्ञापन

बताया कि राजा परीक्षित का सुख वैभव से समृद्ध राज्य था। एक दिन वह क्रमिक मुनि से मिलने उनके आश्रम पहुंच गए और उन्होंने मुनि को आवाज लगाई। तप में लीन होने के कारण मुनि राजा को कोई उत्तर नहीं दे सके। इसे अपना अपमान समझकर राजा एक मृत सर्प को मुनि के गले में डाल कर चले गए। अपने पिता के गले में मृत सर्प को देख मुनि के पुत्र ने श्राप दे दिया कि जिस किसी ने भी मेरे पिता के गले में मृत सर्प डाला है। उसकी मृत्यु सात दिनों के अंदर सांप के डसने से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में उर्मिला देवी, नीरज प्रजापति, अलका कुमारी, विद्यावती, कुसुम, लता, प्रवेश कुमार, चंचल, मोहिनी कुमारी, अंजली, पुष्पा देवी, सविता, आशा देवी, शीला देवी, कृष्णा देवी आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed