फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   holi festival in sambhal

रंग एकादशी शोभायात्रा में फूलों व गुलाल की खेली गई होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
holi festival in sambhal
चंदौसी। श्री रस्तोगी सभा के तत्वावधान में रंग एकादशी पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लोग फूलों की होली व गुलाल उड़ाते चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान स्वरूप में सजे बच्चे सिंहासन पर विराजमान थे। इसके अलावा श्रीकृष्ण की फूलडोल झांकी व तड़पड़िया आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में राज्यमंत्री गुलाब देवी सहित भारी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम पांच बजे मोहल्ला गोपाल स्थित खेल गोपाल मंदिर से रंग एकादशी की शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता सतीश प्रेमी व प्रेमशंकर रस्तोगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शोभायात्रा में बाजार से आए कलाकार तड़पड़िया व ढोल बजाते चल रहे थे। जिसके पीछे शंकर पार्वती से स्वरूप में सजे बालक सिंहासन पर विराजमान थे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की फूलडोल झांकी के साथ-साथ बैंड भक्ति की धुनें बजाता हुआ चल रहा था। अंत में श्रीराधाकृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे सिंहासन पर विराजमान थे और संकीर्तन मंडली भजन-कीर्तन करती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में सभा के पदाधिकारी फूलों की होली व गुलाल उड़ाते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला गोपाल के खेल गोपाल मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा खुर्जा गेट, जवाहर रोड, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट, अजंता टाकीज, सेमर टोला होता हुआ पुन: खेलगोपाल मंदिर पर पहुंच संपन्न हुआ। सभा के अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी, ओमशंकर रस्तोगी, रामाशंकर रस्तोगी, छोटे लाल रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, कमल रस्तोगी, अजय गांधी, राजीव रस्तोगी, सुशांत रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, कृष्णा रस्तोगी
आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed