फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   holi festival celebrated

फूलों की होली खेलकर महिलाओं ने किया नृत्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
holi festival celebrated
संभल। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम की ओर से डा. ऋतु सक्सेना के आवास पर होली समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फूलों की होली खेली गई। इस दौरान लोकगीत गाए गए और संगीतमय माहौल बना रहा। शुक्रवार को हुए इस आयोजन में अतिथि ने दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। डा. विजय लक्ष्मी शर्मा ने सरस्वती वंदना एवं भारत माता वंदना की प्रस्तुत की। प्रतिज्ञा गर्ग ने गो-सेवा की प्रक्रिया पूरी की। और बताया कि हमारा कोई भी कार्यक्रम गोसेवा के लिए रोटी लाए बिना पूर्ण नहीं होता। संजय कुमार गुप्ता ने संस्था की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डा. डीएन शर्मा ने कहा कि होली लोक गायन, वादन और नृत्य का मिलाजुला रूप है जो बहुत ही लुभावना व मनभावन है। हरीश गर्ग ने कहा कि संस्था लगातार बड़े आयोजन करा रही है। संस्था का यह कदम प्रशंसनीय है। डा. बिलाल वारसी ने संस्कृत भाषा में गीत सुनाया। कमलकांत तिवारी ने आभार जताया। इस दौरान पूनम शुक्ला, नेहा मलय, संध्या रस्तोगी, पूनम तिवारी, पूजा शर्मा, तुषार, पूनम तिवारी, नंदनी, निशि चाहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed