फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   holi aayi re

होली आई रे

Fri, 02 Mar 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 02 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
holi aayi re
demo pic
संभल नगर की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन कुछ ज्यादा ही सतर्क है। यह पहला मौका है जब संभल जिले में होली के आयोजनों पर ड्रोन की निगरानी का इंतजाम किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कैमरों की निगरानी के इंतजाम का रिहर्सल किया है। कोतवाली में उन्होंने गुरुवार को शाम ड्रोन को चलाकर देखा। पुलिसकर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन



होली के तीन जुलूस शुक्रवार को संभल में हैं दोनों पर ड्रोन कैमरे रहेगे। इसके साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि हिंदू मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में जहां होलिकादहन होना है वहां पर वीडियोग्राफी करा ली गई है। अगर शांति व्यवस्था को खतरा पैदा होता है तो पुलिस संज्ञान लेगी। जिन लोगों को पाबंद किया है उनसे मुचलके की राशि वसूली जाएगी। इसके साथ ही संभल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। 
विज्ञापन


बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पर्व होली की धूम दिनभर दिखाई दी। भगवान श्रीहरि विष्णु के परमभक्त प्रहलाद व हिरण्यकश्यप की बहन होलिका से जुड़े से इस महापर्व पर गुरुवार की रात्रि शुभ मुहूर्त 9.31 बजे शहर की मुख्य होली का विधि विधान से दहन किया गया। लोगों ने पूजन के साथ नई फसलों की बालियों को भूना, प्रसाद चढ़ाया। नई आग को अपने घरों को ले गए। शुक्रवार की सुबह धुल्हैड़ी को रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को शाम से ही होली पूजन शुरु हो गया था। पूजन होने के उपरांत रात 9.31 बजे शहर की बिसौली गेट स्थित मुख्य होली में आग लगाई गई। इससे पूर्व होलिका दहन समिति के लोग गाजेबाजे के साथ बड़ा महादेव से जुलूस के रुप में बिसौली गेट पहुंचे। जहां विधि विधान से होली की पूजा अर्चना की गई।

इसके बाद खेड़ापति ने होली में वेदो मंत्रोच्चार के बीच होली का दहन किया गया। इस दौरान होलिका दहन समिति के अनुराग गर्ग समेत तमाम लोग मौजूद रहे। यहां से आग ले जाकर लोगों ने घरों में होली जलाई। साथ ही मुख्य होली का दहन होने के बाद शहर में अन्य स्थानों पर होली जलाई गई। शहर में लोधियान मुहल्ला, खुर्जागेट, गणेश कालोनी, घटलेश्वर गेट, सीता रोड, गोलागंज, मुरादाबाद गेट, सुभाष रोड, कैथल गेट, रामबाग रोड, ब्रह्म बाजार, शक्तिनगर, गौशाला रोड, मुंसिफ रोड, बहजोई रोड, प्रगति बिहार, बदायूं चुंगी आदि स्थानों पर होली जलाई गई। होलिका दहन के मौके पर पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।



उप जिलाधिकारी ओमवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव कई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार राउंड पर रहकर स्थिति पर नजर रखे रहे। देर रात तक होलिका दहन का सिलसिला चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को आधी रात के बाद भोर के समय में होलिका दहन शुरू हुआ। संभल में गुरुवार रात को शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी में सरथल चौकी पर होलिका दहन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed