फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   History sheeters entered the house and beat them

हिस्ट्रीशीटरों ने घर में घुसकर पीटा, धमकाया, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
History sheeters entered the house and beat them
मोहल्ला कुरैशियान में दो हिस्ट्रीशीटर साथियों के साथ मिलकर आमिर के घर में घुस आए और उसके भाइयों को पीटा। आरोपी पहले भी घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं, पर इस मामले में समझौता हो गया था। आमिर की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू, मोनू व उनके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी, पर आरोपी हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

सोमवार रात 8.45 बजे दो हिस्ट्रीशीटरों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला कुरैशियान में आमिर के घर में घुस गए। यहां आरोपियों ने उसके दो भाई आरिफ व अमान के साथ गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद डरे-सहमे पीड़ित कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी की। घायलों के भाई आमिर ने हिस्ट्रीशीटर मोनू निवासी जारई गेट, सोनू पुत्र शब्बीर तथा उसके साथी अजूबर पुत्र गुलाम व असद पुत्र सलीम निवासीगण मोहल्ला कुरैशियान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर की। जिसमें सोनू जिला बदर बदमाश है। घटना के बाद पुलिस ने सोमवार की रात आरोपियों के घर दबिश दी। मगर कोई आरोपी मौके पर नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे भारी संख्या पुलिस बल ने आरोपियों के घर गिरफ्तारी को दबिश दी। मगर आरोपी फरार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की रात मोहल्ला कुरैशियान में मारपीट की घटना हुई है। जिसमें दोनों हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मापीट की। इसमें एक आरोपी सोनू पुत्र शब्बीर जिला बदर बदमाश है। आरोपियों को गिरफ्तारी को दबिश दी गई। मगर सभी अपने घर से फरार मिले।-मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed