फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hindu organizations enraged by reports of cow slaughter

Sambhal News: गोवंश के कटान की सूचना पर भड़का हिंदू संगठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations enraged by reports of cow slaughter
चंदौसी। रेलवे फाटक के करीब कब्रिस्तान के पास खाली पड़े मैदान में गोवंशीय पशु के कटान की सूचना पर हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। मौके की स्थिति देख आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पशु के अवशेषों को दफना दिया गया। इस मामले में पुलिस को एक तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

मां एनिमल्स फाउंडेशन के मोहित शर्मा शुक्रवार की सुबह 11 बजे रेलवे फाटक के पास सिपाही लाल पेट्रोल पंप पर बीमार के पास कुत्ते का इलाज करने गए थे, वहीं कुछ लोगों द्वारा जानकारी दी गई कि पास में ही खाली पड़े मैदान में गोवंशीय पशुओं का कटान कर उनका मांस बेचने के लिए भेजा जा रहा है। इस पर मोहित शर्मा मोबाइल से वीडियो बनाते हुए मौके पर पहुंचे, जहां तीन युवक पशु की खाल व मांस निकाल रहे थे। वीडियो बनता देख युवक मौके से भागने लगे।
विज्ञापन

मोहित ने पीछा किया, लेकिन युवकों के हाथ में छुरी देखकर वह आगे नहीं बढ़े। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जानकारी की। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाकर पशु का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर काफी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed