फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hindu Jagran Manch took out the path movement

हिंदू जागरण मंच ने निकाला पथ संचलन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hindu Jagran Manch took out the path movement
चंदौसी। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें दो डीजे व एक रथ से देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे। पथ संचलन में कार्यकर्ता अपने हाथों में केसरिया झंडे लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को सीकरी गेट स्थित पाल हॉस्पिटल से प्रारंभ हुआ पथ संचलन पुरानी पैठ, घास मंडी, फड़याई बाजार, घंटाघर, संभल गेट, रामस्वरूप रोड, मालवीय चौक से होता हुआ स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी प्राणों को बलिदान दे दिया। यह तीनों वास्तव में देश भक्त थे। देश के युवाओं से तीनों क्रांतिकारियों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। जगह-जगह पथ संचालन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कौशल किशोर, नगराध्यक्ष अमित शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष इंदु रानी, कपिल दीवाना, विवेक नागपुर, पप्पू इंकलाब, कैलाश, मुदित गर्ग, विक्की कश्यप, रजत सागर, शेखर सक्सेना, वैभव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed