फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   high-way se aate gadkari to khate hichkole

हाईवे से आते गडकरी तो खाते हिचकोले

Thu, 29 Sep 2016 01:02 AM IST
देव शर्मा/अमर उजाला, संभल
देव शर्मा/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 29 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
high-way se aate gadkari to khate hichkole
हाईवे
हाईवे पर कई जगह हो चुके गहरे गड्ढे अनुरक्षण कार्यों की हकीकत बयां कर रहे हैं। 
विज्ञापन

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार की दोपहर हेलीकोप्टर से चंदौसी पहुंचेंगे। भले ही गडकरी हाईवे और ओवरब्रिज का शिलान्यास करने आ रहे हों लेकिन हाईवे बदहाल तस्वीर से वे भी दो-चार हो पाएंगे इसमें संशय हैं। शहर के गड्ढों को उनके कार्यक्रम के मद्देनजर जरूर भर दिया गया है।

लेकिन, मुरादाबाद से अलीगढ़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर गुन्नौर, बबराला, धनारी से अलीगढ़ तक कई स्थानों पर गहरे गड्ढे वर्षों से मरम्मत नहीं कराए जाने की हकीकत बयां कर रहे हैं। अगर कैबिनेट मंत्री सड़क मार्ग से आते तो उनकी कार भी गहरे गड्ढों में हिचकोले ही चंदौसी तक का सफर तय         कर पाती। 
विज्ञापन


चंदौसी शहर में ही बरसात के दिनों में इस मार्ग पर निकलना दूभर हो जाता है। महीनों तक गाड़ियां फंसती और टूटती रहती हैं लेकिन राजमार्ग अथारिटी को कोई फर्क नहीं पड़ता। कभी कभार कुछ बजरी आदि डाल दी जाती हैै। इसके अलावा बहजोई से जुनावई तक सड़क खस्ता हाल है, रास्ते के पुलों पर भी रोड काफी खराब है, रोड पर बड़े बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। जो केंद्रीय राजमार्ग मंत्री के आने की सूचना पर भी नहीं भरे गए हैं, हालांकि चंदौसी शहर के अंदर जरूर केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम लगने के बाद गड्ढ़े भरकर पेटिंग कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग 36 बी के शुभारंभ में विलंब पर रोष 
चंदौसी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाइ-वे 93 के चौ़ड़ीकरण के साथ साथ चंदौसी में बनने वाले बाईपास का सिलान्यास करेंगे। ओवरब्रिज का भी शिलान्यास होगा लेकिन यह ओवरब्रिज रेलवे फाटक 36बी वाला नहीं बल्कि बनने वाले बाईपास का ओवर ब्रिज होगा।

इसलिए चंदौसी को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बुधवार को फड़याई बाजार में बैठक हुई। बैठक में नगर की विकराल समस्या रेलवे क्रासिंग 36 बी पर ओवरब्रिज के शुभारंभ पर विलंब पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि जाम के झाम से निजात के लिए प्राथमिकता के आधार पर ओवरब्रिज का शुभारंभ किया जाना चाहिए था।

राजीव हाजी, इरफान खां, नरेश अग्रवाल, सागर गुप्ता, ऋषि साहनी, सुमंत गुप्ता, उमेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सर्वेश चीनी, संदीप अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, सोनू गुप्ता, मोहनलाल पाल, मनोज गुप्ता, संजय, सचिन शंकर, आकश रस्तोगी, रोमी छाबड़ा, राजीव, निशांत वार्ष्णेय, प्रियांशु अग्रवाल मौजूद रहे।


कार्यक्रम स्थल होर्डिंग्स से पटा
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी विभाग के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी मुरादाबाद-अलीगढ़ हाइवे के शिलान्यास के लिए चंदौसी पहुंच रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं ने पार्टी नेतृत्व तक अपना दमखम दिखाने के लिए कार्यक्रम स्थल के बाहर साइन बोर्ड लगाए हैं। कार्यक्रम के बाहर साइनबोर्डों की भरमार से दीवारें अटी पड़ी हैं। स्थानीय नेताओं ने देर रात तक साइन बोर्ड लगाए जाने के लिए कवायद  जारी रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed