फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   High voltage drama in Chandausi: Wife catches constable husband with girlfriend, fight between the two women

चंदौसी में हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने कांस्टेबल पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा, दोनों महिलाओं के बीच मारपीट

Mon, 11 Mar 2024 03:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 03:16 PM IST
सार

चंदौसी में पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा मच गया। पत्नी ने दूसरी महिला को पीट दिया। उसे बचाने आए पति को गुस्से का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
High voltage drama in Chandausi: Wife catches constable husband with girlfriend, fight between the two women
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चंदौसी में नवीन मंडी के समीप कांस्टेबल पति और उसकी पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि पत्नी ने कांस्टेबल पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आ गई। चंदौसी का रहने वाला एक व्यक्ति पुलिस में है। वर्तमान में वह बिजनौर में तैनात है।

विज्ञापन


उसके परिजन चंदौसी के एक मोहल्ले में रहते हैं। कांस्टेबल का काफी समय से बदायूं जनपद की एक महिला से संबंध है। रविवार को कांस्टेबल चंदौसी आया था, लेकिन वह अपने घर नहीं गया। इसी बीच उसकी पत्नी को सूचना मिली कि वह अपनी प्रेमिका के साथ चंदौसी के एक घर में बंद है।
विज्ञापन


जिसके बाद कांस्टेबल की पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को मौके पर पहुंचकर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। परिजनों को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पीछाकर दोनों को दबोच लिया। इस दौरान सड़क पर ही कांस्टेबल की पत्नी ने आरोपी और उसकी प्रेमिका को जमकर धुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस आरोपी कांस्टेबल उसकी पत्नी और प्रेमिका को कोतवाली लेकर आ गई। कांस्टेबल की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह का कहना है महिला को वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा है, जो भी निर्देश होंगे कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार

धनारी थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी लाल सिंह का मजरा मीना की मड़ैया निवासी नेहा की घरेलू कार्य को लेकर पति नीरज ने पिटाई कर दी। नेहा ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी पति नीरज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed