{"_id":"69e9187431784eee84018694","slug":"high-tension-power-line-snaps-and-falls-children-have-a-narrow-escape-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128750-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, बच्चे बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, बच्चे बाल-बाल बचे
Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नदराैली में हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर एक घर में गिर गया। बच्चे घर में खेल रहे थे, जिससे हादसा होने से बाल बाल बचा। इसकी सूचना देने पर बिजली घर से आपूर्ति बंद की गई और मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने टूटे तार को समेट कर एक स्थान पर रख दिया।
नदराैली गांव में सुबह 11 बजे हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार टूट कर विधवा मंजू देवी के घर में गिर गया। उस समय बिजली सप्लाई चल रही थी। गनीमत यह रही कि मंजू देवी के बच्चे वहीं आंगन में कुछ दूरी पर खेल रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। गांव के लोगों ने जुनावई बिजली घर में सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। महिला ने बताया जिस समय हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर उसके घर में गिरा था, उस समय बच्चे बाहर आंगन में खेल रहे थे। अवर अभियंता मनोज पटेल ने बताया कि बिजली के तार टूटने की शिकायत मिलने पर लाइन काट दी गई। जल्द ही लाइन को जुड़वाया जाएगा।