{"_id":"64c02805c5093e765a068189","slug":"high-tension-line-wire-fell-two-horses-died-people-protested-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-1014-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दो घोड़ों की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, दो घोड़ों की मौत, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संभल। संभल कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे के करीब संभल बाईपास पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर इस्लामउद्दीन और शाने आलम निवासी नरोत्तम सराय की घोड़ा बुग्गी पर गिर गया। इससे अलग-अलग बुग्गी खींच रहे दोनों घोड़ों को करंट लग गया और उनकी मौके पर मौत हो गई।
बुग्गी को हांकने में लगे दोनों लोग कूदकर तार से बाल-बाल बचे। हादसे के वक्त यह दोनों मिट्टी लेने के लिए फिरोजपुर जा रहे थे। इस्लामउद्दीन ने बताया कि वह लोग मिट्टी के बर्तन आदि जरूरी उपयोगी चीजें बनाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। घोड़ा बुग्गी मिट्टी लाने का जरिया है। मंगलवार को भी मिट्टी लेने के लिए फिरोजपुर के जंगल में जा रहे थे। रात में हादसे में घोड़ों की मौत हो गई।
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हैं, पर इन्हें बदला नहीं जा रहा है। कई बार शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं होती है। इससे हादसों का डर हर समय बना रहता है। लोगों ने तारों को बदलने की मांग उठाई।