{"_id":"61045c6f8ebc3e583e16d4e5","slug":"high-tension-line-pole-fell-on-the-road-supply-of-40-houses-stalled-babrala-news-mbd39760276","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 हजार केबी की बिजली लाईन का रोड़ पर गिरा पोल, दो ट्रांसफार्मर बन्द, 40 घरो की बिघुत अपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 हजार केबी की बिजली लाईन का रोड़ पर गिरा पोल, दो ट्रांसफार्मर बन्द, 40 घरो की बिघुत अपूर्ति ठप
विज्ञापन
संभल। धनारी पट्टी बालू शंकर में गुरुवार रात को हाईटेंशन विद्युत लाइन का खंभा गिर गया। वहीं, दो पोल अभी भी झुके खड़े हैं। खंभा गिरने से 40 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि खंभा रात के वक्त गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालू शंकर गांव में गौरीपुरा को जाने वाले मार्ग पर गुरुवार की रात वह खंभा गिर गया। हालांकि, रात के समय बूंदाबांदी के कारण बिजली सप्लाई बंद थी। खंभा गिरने से 40 घरों की विद्युत लाइन बंद हो गई। शुक्रवार देर शाम तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने खंभे को ठीक नहीं कराया है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के तहत चार साल पहले विद्युत लाइन खींची गई और ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उसी समय से खंभे झुके हुए हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। खंभा गिरने के बाद जेई को फोन किया, पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान धनारी पट्टी बालू शंकर
गांव धनारी पट्टी बालू शंकर में खंभा गिरने की शिकायत मिल गई है। आज मौसम खराब हैं। शनिवार को खंभा सही करा दिया जाएगा।
सत्येंद्र कुमार मौर्य, एसडीओ विद्युत गवां