फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   hey policemen her to me we will make kashmir to deepa saray

सुन लो पुलिस वालों ! दीपा सराय को बना देंगे कश्मीर

Thu, 30 Mar 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 30 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
hey policemen her to me we will make kashmir to deepa saray
संभल के बल्ले की पुलिया पर जाम के दौरान हाथ में लाठी लिए खड़ी महिला। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
दीपा सराय में बवाल में महिलाओं का आक्रोश देखने लायक था। बल्ले की पुलिया पर महिलाओं और पुरुषों ने कब्जा कर रखा था।  बवाल के वक्त पुरुष पीछे रहे। महिलाओं ने हंगामा कर दिया।एक महिला के हाथ में लाठी थी। कुछ महिलाएं चप्पलें दिखा रहीं थीं।

कुछ  महिलाएं पुलिसकर्मियों के सामने आईं और पुलिसकर्मियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सुन लो दीपासराय को बना दंेगे कश्मीर। सीओ और एसडीएम को निशाना बनाया गया। पथराव किया गया। भीड़ में ही कुछ लोग दोनों अधिकारियों को बचाने के प्रयास में थे। 
विज्ञापन


अधिकारी तो निकल आए पर  जैसे ही असमोली पुलिस मौके पर पहुंची तो उस वक्त एसडीएम के अर्दली जैत सिंह को पीटा जा रहा था। असमोली पुलिस को देखते ही लोग और उग्र हो गए। महिलाओं और पुरुषों ने चारों तरफ से लोग पुलिस की गाडी को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठी डंडे बरसाए। अगर पुलिस बचाव में फायर न करती तो शायद कई लोगों की जान चली जाती। बताते हैं यहां तक हैं कि पुलिस की गाडियों पर जब पथराव किया गया। तो पुलिस ने भी पत्थर फेंके। फिर भी हालाता संभल नहीं रहे थे।

25 नामजद करते हुए पुलिस ने 500 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संभल। दीपा सराय के बवाल में नखासा पुलिस ने नायब तहसीलदार नितिन तनेजा की तहरीर पर 25 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गप्पू समेत 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में 500 लोगों को अज्ञात किया गया है।


आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये हैं बवाल में नामजद-शानवारिस, वसीम, नईम, मोहनीश, जमाल, फईम, सिकंदर, नासिर,चंदा, मेराज, कल्लू, जैद, आसिम, फारुख,लल्लू, आकिल, सहरोज, मुल्ला ताहिर, गुलाम, आरिफ, अब्दुल्ला, रहमान, इदरीश, तसीन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed