फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   helper death in accident in sambhal

दो ट्रकों के बीच में फंसा हैल्पर, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
helper death in accident in sambhal
गुन्नौर/चंदौसी। बबराला के चंदौसी रोड पर बने वेयर हाउस पर गेहूं से भरे ट्रकों के बीच में हेल्पर फंस गया। खिड़की में दोनों ट्रकों के बीच फंसे हेल्पर की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी दोनों चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के सहसान के मोहल्ला यती पट्टी निवासी दानिश 28 वर्ष ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। सोमवार को दानिश ट्रक चालक के साथ बबराला वेयर हाउस में गेहूं से लदे ट्रक के साथ खड़ा था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वेयर हाउस में एंट्री करने का नंबर आया। तभी पीछे से दूसरा ट्रक बराबर में आ गया और वेयर में एंट्री के लिए साथ चलने लगना। हेल्पर दानिश खिड़की खोलकर पीछे की ओर झांकने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों ट्रक आपस में रगड़ गए। खिड़की खुलने की वजह से दानिश ट्रकों के बीच में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी दोनों चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। कोतवाल प्रवीन सोलंकी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेजा है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed