{"_id":"67a8ee655249390db602a36e","slug":"help-desk-created-for-high-school-and-intermediate-students-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117495-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क
Sun, 09 Feb 2025 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। ऐसे में परीक्षार्थी तनाव में न आए। इसके लिए विभाग की ओर से हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक हेल्प डेस्क पर फोन कर विषय से संबंधित कठिन प्रश्नों का जवाब पूछ सकते हैं। इसके लिए डेस्क पर विषयवार शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक होगा। जिसमें हाईस्कूल के करीब 26,781 और इंटरमीडिएट के करीब 23,414 छात्र- छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र- छात्राएं अक्सर तनाव में आ जाते हैं। तनाव का असर उनकी पढ़ाई पर न पढ़े और परीक्षा में वे बेहतर प्रदर्शन करें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। जिसके लिए एक नोडल और विषयों से संबंधित शिक्षकों की तैनाती डेस्क पर की गई है। बोर्ड परीक्षार्थी सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक हेल्प डेस्क पर फोन कर सकते हैं। डेस्क पर तैनात शिक्षक छात्र- छात्राओं की उनके विषय से संबंधित समस्याओं को दूर करेंगे। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि डेस्क पर कॉल करने वाले परीक्षार्थी का नाम और पूछे गए प्रश्नों को रजिस्टर में दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए है।
डेस्क पर विषय से संबंधित नंबर
भौतिक विज्ञान के लिए 8218464949, रसायन विज्ञान के लिए 8755655360, जीव विज्ञान 7895896750, गणित 7599235012, हिंदी 8009003891, अंग्रेजी 8574180280, सामाजिक विज्ञान 7956771017, भूगोल 9807450733, नागरिक शास्त्र 9161512322, समाजशास्त्र 9411809361, ग्रह विज्ञान 9627655009, संस्कृत 708871087 और वाणिज्य के लिए 9997921408 पर परीक्षार्थी संपर्क कर सकते हैं।