फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Helmets are mandatory for government employees to go to office

Sambhal News: सरकारी कर्मियों को दफ्तर जाने के लिए हेलमेट अनिवार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Helmets are mandatory for government employees to go to office
संभल। बाइक या फिर चार पहिया वाहनों से सरकारी दफ्तरों को आने वालों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य किया गया है। शासन से जारी आदेश पर विभागीय अधिकारियों ने मंगलवार को बैठक करके कर्मियों को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन

बताया कि यदि वह दोपहिया या चार पहिया वाहन चलाते हैं तो दफ्तर हेलमेट लगाकर और सीट बेल्ट पहनकर ही आएं। एआरटीओ डॉ.पीके सरोज ने बताया कि शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जो दोपहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वह हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें। उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना आवश्यक होगा। जो अधिकारी/कर्मचारी चार पहिया वाहन से कार्यालय आते हैं, वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। सह यात्रियों के लिए भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य होगा। कार्यालयों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षाकर्मी इसको चेक करेंगे।
विज्ञापन

नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई के साथ ही कार्यालय से बाहर भेजने की भी कार्रवाई हो सकती है। बैठक में शशांक कुमार शर्मा, गौरव कुमार, शानू अंसारी, विनम्र सिंह यादव, गुलाम मोहम्मद, संदीप पाठक आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed