{"_id":"578a87e84f1c1b0f2013e038","slug":"heavy-rain-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी घरों में घुसा, सड़कें तालाब बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी घरों में घुसा, सड़कें तालाब बनीं
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी में शनिवार को बारसात के दौरान रेलवे स्टेशन रोड पर भरा पानी।
विज्ञापन
रातभर रुक- रुक कर हुई बारिश शनिवार की सुबह रिमझिम में बदल गई। रिमझिम बारिश के बाद गर्मी से निजात मिली तो जिंदगी खुशगवार हो गई। बूंदाबांदी के बीच बच्चे अपने स्कूल गए। रिमझिम में जमकर मस्ती की।
नगर के प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए। सड़कें तालाब की शक्ल में नजर आईं। राहगीरों और वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मशक्कत करना पड़ा। कई घरों में पानी भर गया।
बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हुआ तो गर्मी से राहत मिली। रात भर रुक रुककर हुई बारिश और सुबह से ही रिमझिम से मौसम खुशगवार हो गया। कुछ बच्चों ने तो अवकाश कर लिया। अधिकांश बच्चे रिक्शे, पैदल और स्कूली वाहन में रिमझिम में मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
राहत के साथ नगर में प्रमुख मार्गों पर जलभराव से नगरवासियों, राहगीरों और वाहन चालकों को आफत का भी सामना करना पड़ा। सड़कें तलाबनुमा नजर आईं। घंटों जलभराव के बाद जब जल स्तर कम हुआ तो सड़कों पर गंदगी पसरी नजर आई। बदबू से दुकानदार और राहगीर परेशान दिखे।