{"_id":"63f12fef62aaa6bd030c208f","slug":"heat-in-the-day-cold-in-the-morning-and-evening-should-not-make-you-ill-examinees-should-take-special-care-sambhal-news-c-15-1-59410-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: दिन में गर्मी, सुबह शाम सर्दी कर न दे बीमार, परीक्षार्थी बरतें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: दिन में गर्मी, सुबह शाम सर्दी कर न दे बीमार, परीक्षार्थी बरतें सावधान
विज्ञापन
संभल। मौसम में बदलाव जारी है। दिन में गर्मी और सुबह शाम सर्दी बीमार कर सकती है। इसलिए बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सकों का कहना है मामूली कुछ सावधानियां बरतकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। सर्दी का मौसम धीरे-धीरे विदा हो रहा है। दिन में जहां धूप लगने पर गर्मी महसूस हो रही है, वहीं सुबह और शाम ठंड लग रही है। बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली के विद्यार्थियों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर की पाली में केंद्र पर जाते समय धूप मिल रही है, तो लौटते समय शाम होने पर सर्दी महसूस होती है। ऐसे में तनिक भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन एके गुप्ता ने बताया कि सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। बदलते मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए सभी विद्यार्थी सावधानी बरतें। चिकित्सकों की सलाह है कि सुबह या दोपहर में घर से निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। अचानक गर्मी होने पर कपड़ों को कम करने के बजाय शरीर का तापमान बराबर होने दें।
ठंडी चीजें खाने-पीने से फिलहाल परहेज करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। भोजन में सलाद, फल, सब्जी, सूप, दूध, मछली और अंडा इत्यादि पोषक तत्वों का इस्तेमाल अधिक करें।
विज्ञापन
000
जंक फूड खाने से बचें परीक्षार्थी : सीएमएस
संभल। सीएमएस डाॅ. अनूप अग्रवाल का कहना है कि परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ पर्याप्त आराम करें। छह घंटे तक नींद पूरी करें। बाहर के जंक फूड इत्यादि खाने से बचें। रात में जागने के लिए चाय और काफी पीने से परहेज करें। गुनगुना पानी पीएं। हल्का सा व्यायाम करके शरीर को चुस्त बनाए रखें।