फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hearing on the petition against Maurya and Iqbal Mahmood on June 27.

Sambhal News: मौर्य व इकबाल महमूद के खिलाफ याचिका पर सुनवाई 27 जून को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Hearing on the petition against Maurya and Iqbal Mahmood on June 27.
चंदौसी(संभल)। सपा विधायक इकबाल महमूद और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई अब 27 जून को होगी। याचिका पर शनिवार को सुनवाई होनी थी। न्यायालय ने अब अगली सुनवाई के लिए तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन




हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में 21 अगस्त 2025 को सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ याचिका दायर की थी। दोनों के खिलाफ कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों व कांवडियों को गुंडा व अराजक तत्व बताए जाने के आरोप में याचिका दाखिल की गई है। सिमरन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में वादी और प्रतिवादी पक्ष के बयान हो चुके हैं। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 जून नियत की है।
विज्ञापन

------

कांग्रेस नेता इमरान मसूद के मामले में भी 27 को होगी सुनवाई
चंदौसी। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने अपर न्यायिक मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ याचिका दायर की थी। इसमें बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को वह अपने घर बहजोई में थे। टीवी चैनल व सोशल मीडिया पर सुना की वर्तमान सांसद इमरान मसूद द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आजम भगत सिंह की तुलना आतंकवादी संगठन हमास के आतंकवादी से की थी। उन्होंने ये कह कर शहीदों का अपमान किया है। सिमरन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में भी 30 मई को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इस मामले में 27 जून को सुनवाई होनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed