{"_id":"67c8a7f03eb2161f130a72c5","slug":"hearing-on-the-dispute-of-shahi-jama-masjid-and-harihar-temple-of-sambhal-will-be-held-on-28th-april-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118168-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में सुनवाई 28 अप्रैल को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में सुनवाई 28 अप्रैल को होगी
Thu, 06 Mar 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद की बुधवार को सुनवाई हुई। इस मुकदमे की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल आदित्य कुमार सिंह के न्यायालय में चल रही है। जिस पर न्यायालय ने दोनों पक्षों की सहमति से आगामी तिथि 28 अप्रैल सुनवाई के लिए निर्धारित की है।
पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिवक्ता विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह न्यायालय में आवाज पुकारने पर हरिहर मंदिर के वादी हरिशंकर जैन की ओर से अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा व उत्तर प्रदेश सरकार कलेक्टर की ओर से अधिवक्ता प्रिंस शर्मा और जामा मस्जिद की ओर से अधिवक्ता शकील अहमद वारसी पहुंचे। अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा ने प्रतिवादियों की ओर से प्रतिवाद पत्र प्रस्तुत न करने की बात कही। प्रतिवादी के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी द्वारा प्रतिवाद तैयार कराए जाने की बात कही गई। इस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए आगामी तारीख 28 अप्रैल दी है। 19 नवंबर 2024 को संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए हरि शंकर जैन की ओर से अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन व श्रीगोपाल शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन संभल स्थित चंदौसी के न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय ने उसी दिन रमेश सिंह राघव को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करते हुए अपनी रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। 19 नवंबर की शाम को ही कोर्ट कमिश्नर ने आला अधिकारी व प्रतिवादी के वकीलों के साथ शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया था। सर्वे पूरा न होने पर 24 नवंबर की सुबह को भी सर्वे किया गया। इस दौरान अफवाह फैलने पर संभल में हिंसा हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कई दर्जन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त सुरक्षा के घेरे में रहा जिला न्यायालय परिसर
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद में बुधवार को तारीख होने पर जिला न्यायालय परिसर अतिरिक्त सुरक्षा के घेरे में रहा। वैसे तो जिला न्यायालय परिसर में पुलिस चौकी है, जहां महिला कर्मियों सहित कई पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में रहते हैं। लेकिन बुधवार को कड़ी सुरक्षा करने के लिए पीएसी व थाने की अतिरिक्त पुलिस तैनात रही। जिसमें दो से तीन इंस्पेक्टर और कई पुलिस कर्मी थे। सीओ आलोक सिद्दू और कोतवाल मोहित कुमार स्वयं निगरानी बनाए रहे।
विज्ञापन