{"_id":"695ebf05613094ee3d0b799b","slug":"hearing-in-case-of-claim-of-harihar-temple-of-jama-masjid-in-sambhal-today-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125839-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले में सुनवाई आज
Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद के मामले में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई हो सकती है। हालांकि इस मामले में स्टे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है।
संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था। तीन दिसंबर को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सुनवाई नहीं हुई थी, जिस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तारीख नियत की थी। डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि इस मामले में सुनवाई के लिए आठ जनवरी नियत है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में स्टे को लेकर सुनवाई होनी है।
सिमरन गुप्ता के पक्षकार बनने के प्रार्थनापत्र पर भी आज होगी सुनवाई
चंदौसी। संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं, हमें भी उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। इस मामले में भी बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी है।