फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   health worker asha captured in room

बिजली नहीं मिली तो आशाओं को किया कैद

Wed, 01 Jun 2016 12:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 01 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
health worker asha captured in room
चंदौसी के अमियापुर पचाक में घर में बंधक बनी आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री। अमर उजाला
बनियाठेर थाना क्षेत्र के अमियापुर पचाक में पोलियो अभियान का तीसरे दिन मंगलवार को भी बहिष्कार किया गया है। पोलियो की दवा पिलाने गईं आशा बहनों और आंगनबाड़ी को ग्रामीणों ने एक कमरे में कैद कर लिया। मौके पर बनियाठेर पुलिस और सीएमओ भी पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। सीएमओ ने डीएम को ग्रामीणों की बिजली लाइन फीडर के बदलाव पर विरोध की पूरी जानकारी दी। 
विज्ञापन


अमियापुर पचाक गांव के लोग तीन दिनों से आंदोलनरत हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गुमथल, रामरायपुर, पचाक, कुंवरपुर, बरौली, उमरा गोपालपुर को नार्थ वेस्ट फीडर से हटाकर जनेटा से जोड़ने का विरोध किया। ग्रामीणों की मांग है कि वह फीडर में परिवर्तन नहीं होने देंगे। मंगलवार की सुबह आठ बजे आशा हरकली, नीति सिंह और आंगनबाड़ी रीना रानी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन

 
गांव में ही एक मकान के अंदर कैद कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने आशाओं के खानपान का विशेष ध्यान रख रहे थे। वहीं, सूचना पर शाम करीब पांच बजे बनियाठेर पुलिस और सीएमओ डा. उमराव सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। शाम पांच बजे ग्रामीण माने तब जाकर  करीब नौ घंटे बाद  आशाओं को मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed