फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Asian Paints fails to deliver; Consumer Commission imposes fine.

Sambhal News: एशियन पेंटस ने नहीं दिखाया रंग, उपभोक्ता आयोग ने जुर्माना लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Asian Paints fails to deliver; Consumer Commission imposes fine.
संभल। जिला उपभोक्ता आयोग ने एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान पेंट्स और गुप्ता पेंट्स बरेली सराय पर सेवाओं में कमी और लापरवाही के लिए कुल 3.77 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। आयोग ने खराब पेंट के मूल्य 1.27 लाख रुपये पर सात प्रतिशत ब्याज देने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, पेंट लगाने की कीमत दो लाख रुपये और 50 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में भी अदा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई मोहल्ला फतेहउल्लाह सराय निवासी जाकिर के प्रार्थनापत्र पर की गई। जाकिर ने अक्तूबर 2024 में अपने मकान के लिए एशियन पेंट्स द्वारा निर्मित रंग खरीदा था। उन्होंने हिंदुस्तान पेंट्स और गुप्ता पेंट्स बरेली सराय से यह पेंट खरीदा था। पेंट लगाने के कुछ दिन बाद ही रंग धुंधला हो गया और पपड़ी जमने लगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने विक्रेताओं से शिकायत की, जिन्होंने कंपनी के अधिकारियों से समाधान का आश्वासन दिया। कंपनी के अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद जाकिर ने जिला उपभोक्ता न्यायालय में परिवाद दायर किया। उपभोक्ता मामलों के अधिवक्ता देवेंद्र वार्ष्णेय ने इस मामले की पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग में सुनवाई के दौरान खराब दीवारों के फोटो भी प्रस्तुत किए गए। एशियन पेंट्स ने अपनी सफाई में कहा कि उपभोक्ता ने दो अलग-अलग विक्रेताओं से रंग खरीदा था। कंपनी ने अपनी जिम्मेदारी से इन्कार किया। हालांकि, विक्रेताओं ने कहा कि यदि पेंट खराब निकलता है तो जिम्मेदारी कंपनी की है। आयोग ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया।

आयोग ने एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान पेंट्स और गुप्ता पेंट्स को दोषी पाया। उन्हें पेंट का मूल्य 1.27 लाख रुपये उपभोक्ता को लौटाने का आदेश दिया गया। इस राशि पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज भी देना होगा। इसके अतिरिक्त, पेंट लगाने की लागत दो लाख रुपये और मानसिक क्षतिपूर्ति के 50 हजार रुपये भी अदा करने होंगे। यह आदेश उपभोक्ता को हुई परेशानी और सेवाओं में कमी के कारण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed