फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   health department test of corona of mp dr burk

संभल के सांसद डा. बर्क की सेहत का हाल जानने पहुंची स्वास्थ्य परीक्षण की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
health department test of corona of mp dr burk
संभल। बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने कई शख्सियतों को मुश्किल में डाल दिया है। लखनऊ में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद हड़कंप मचा है क्योंकि लखनऊ में वह 13,14,15 मार्च को कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं थीं और कनिका कपूर की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह भी थे।
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अहम बात यह है कि कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होने के बाद दुष्यंत सिंह संसद गए थे और 18 मार्च को राष्ट्रपति से भी मिले थे। राष्ट्रपति से जिस कार्यक्रम में सांसद दुष्यंत सिंह मिले थे उसी कार्यक्रम में संभल के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क भी थे। कोरोना पाजिटिव कनिका कपूर की लखनऊ में हुई पार्टी में दुष्यंत सिंह के शामिल होने और उसके बाद राष्ट्रपति से मिलने की जानकारी जैसे ही सार्वजनिक हुई तो सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एहतियाती तौर पर सतर्क हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली से संभल आने पर सांसद के पोते जियाउर्रमान बर्क ने शुक्रवार की देर रात मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचना दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमिता सिंह ने शुक्रवार को देर रात टीम भेजी। इसके बाद शनिवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम को दोबारा उनके घर भेजा गया। अच्छी बात यह थी कि सांसद की सेहत पूरी तरह से ठीक पाई गई। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बावजूद उन्हें एहतियाती तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन में नाश्ते पर पहुंचे थे सांसद
संभल। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 18 मार्च को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सांसदों को नाश्ते पर बुलाया था। इसमें कुल 96 सांसदों ने हिस्सा लिया था। संभल लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क भी इसमें पहुंचे थे । यहां सांसद दुष्यंत सिंह भी थे। वह इससे ठीक दो दिन पहले ही 16 मार्च को लखनऊ में कनिका कपूर की पार्टी में शामिल होकर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed