फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Health department team reached the village for investigation

गांव में जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Health department team reached the village for investigation
ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव सैंजनी गंगवार में आठ अक्तूबर को बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई थी। एक साथ दो बच्चों की मौत से कारण ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। हालांकि अन्य कोई बच्चा गांव में तेज बुखार से पीड़ित नहीं था। सोमवार को नरौली सीएचसी की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर शिविर लगाकर 133 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही दवा वितरित की।
विज्ञापन

गांव सैंजनी गंगवार में आठ अक्तूबर को मजदूर किरकेश की 13 वर्षीय पुत्री नीलम व धर्मवीर का सात वर्षीय पुत्र दीपांशु की तेज बुखार से मौत हो गई थी। एक साथ बुखार से दो बच्चों की मौत की सूचना के बाद सोमवार को नरौली
विज्ञापन

था। अमर उजाला के प्रमुखता से प्रकाशित करने पर सोमवार को नरौली सीएचसी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल कार्यक्रम की टीम गांव पहुंची और आंगनबाड़ी केंद्र पर शिविर लगाया। शिविर में टीम ने 133 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 22 बच्चे बीमार मिले। इनमें बुखार से पीड़ित बच्चे चार, त्वचा रोगी 11 बच्चे, दस्त (लूज मोशन) के चार व अन्य बीमारी के चार बच्चे मिले। सभी को टीम ने दवाई देकर उपचारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के परिजनों से बात की। दोनों की कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिली। सामान्य व स्थानीय चिकित्सकों से उपचार कराया गया। मौत का कारण केवल बुखार ही सामने आया। टीम प्रभारी डा. अरशद अली ने ग्रामीणों से घर के आसपास साफ-सफाई, गंदा पानी एकत्र न होने देने तथा रात को मच्छरदानी में सोने की अपील की। कहा कि बच्चों को बुखार आने से चिकित्सा की सलाह पर दवा लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed