फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Headmistress suspended for withdrawing funds by forging signatures

Sambhal News: फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि निकालने के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

Fri, 11 Oct 2024 04:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Headmistress suspended for withdrawing funds by forging signatures
बहजोई (संभल)। गांव पीपली में स्थित परिषदीय विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका दीपांशी को बीएसए अलका शर्मा ने निलंबित किया है। आरोप है कि उन्होंने फर्जी हस्ताक्षर कर एसएमसी के खाते से धनराशि निकाली और गैरहाजिर रहने की अवधि में उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज की।
विज्ञापन

मामले की शिकायत सहायक अध्यापक ने डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया से की थी। जांच के लिए समिति बनाई गई। जांच समिति ने आरोप सही पाए और इसी क्रम में निलंबन की कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि बीते दिनों विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक राहुल गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि इंचार्ज प्रधानाध्यापिका विद्यालय में अनुपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजिका में फर्जी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कर देती हैं। एसएमसी खाते से फर्जी तरीके से धनराशि निकाली गई है। आरोप था कि विद्यार्थियों को एमडीएम भी उपलब्ध नहीं कराया जाता है। फल व दूध का वितरण भी नहीं होता है। विद्यार्थियों के फर्जी नामांकन कर लिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत पर डीएम ने तीन सदस्यीय समिति बनाने के निर्देश दिए। इसमें डिप्टी कलक्टर निधि पटेल, बीईओ बहजोई एमएल पटेल व डीसी समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा को शामिल किया गया। समिति ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। अभिलेखों का रख-रखाव व पेयजल आदि की व्यवस्था ठीक नहीं थी। फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय प्रबंध समिति के खाते से धनराशि निकालने के प्रमाण भी मिले। इसके अलावा विद्यालय में कई खामियां पाई गईं। इसी क्रम में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायत आनंदपुर के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। साथही अंतिम जांच के लिए रजपुरा के बीईओ पोप सिंह व जुनावई के बीईओ देवेंद्र कुमार सिंह को नामित किया है। अंतिम जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed