Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Have faith in God; no task will come to a halt: Jitendra Maharaj

Sambhal News: ईश्वर पर विश्वास करें, नहीं रुकेगा कोई कार्यः जितेंद्र महाराज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Have faith in God; no task will come to a halt: Jitendra Maharaj
संभल। गांव शफातनगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथाव्यास डॉ. जितेंद्र महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने पूतना वध की कथा का मार्मिक चित्रण भी किया। कथा सुनते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन

कथाव्यास ने प्रवचन करते हुए कहा कि पाप सबसे पहले आंखों से जन्म लेता है। यह मन और शरीर को प्रभावित करता है। उन्होंने माताओं से बच्चों को स्तनपान कराने का विशेष आग्रह किया। व्यास ने कहा कि मां और बेटे का दूध का नाता बेहद पवित्र होता है। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

व्यास ने बताया कि परिवार और समाज का उज्ज्वल भविष्य अच्छे संस्कारों पर ही आधारित है। उन्होंने ईश्वर पर पूरा भरोसा रखने की सीख दी। व्यास ने समझाया कि ईश्वर के प्रति समर्पित रहने पर कोई कार्य नहीं रुकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र महाराज ने कहा कि जीवन में जो भी घटित होता है, वह भगवान की इच्छा से होता है। उन्होंने समझाया कि भगवान हमेशा अच्छा ही करते हैं, बुरा नहीं। उनके भक्त कभी शिकायत नहीं करते। व्यास ने लोगों से अपने कर्म ईमानदारी से करने को कहा। उन्होंने बताया कि जो भी हो, उसे ठाकुर जी की मर्जी समझकर स्वीकार करना चाहिए।

कथाव्यास ने कहा कि भगवान से यह प्रश्न नहीं करना चाहिए कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, क्योंकि इससे ईश्वर पर संदेह होता है। उन्होंने जोर दिया कि जो जीव भगवान पर दृढ़ विश्वास करता है, ईश्वर उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। व्यास ने बताया कि गुरु, ब्राह्मण, संत और भगवान सभी हृदय से प्रसन्न होते हैं, व्यवस्था या पद से नहीं। उन्होंने कहा कि जीवन में विनम्रता बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान छत्रपाल, अंकुर कुमार, मुकेश गोयल, अंजू चौधरी, बिजेंद्र सिंह पाल, सुरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed