फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Haryanvi singer Renuka Pawar will create a stir in Sur Sandhya on 21st in Chandausi.

Sambhal News: चंदौसी में 21 को सुर संध्या में हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार मचाएगीं धूम

Wed, 18 Dec 2024 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 18 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi singer Renuka Pawar will create a stir in Sur Sandhya on 21st in Chandausi.
चंदौसी (संभल)। जिले के लोगों के लिए 21 दिसंबर की रात बेहद खास होगी। यू ट्यूब और संगीत की दुनिया में धूम मचाने वाले हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार अब जिले में अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करेंगी। मौका होगा अमर उजाला और आई जनरेशन मॉल चंदौसी की ओर से सुर संध्या का।
विज्ञापन

बहजोई रोड स्थित आई जनरेशन मेगा हॉल में 21 दिसंबर की शाम छह से सुर संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणवी सिंगर रेणुका पवार 52 गज का दामन, पैर मटक चलूंगी, डीजे पर नाचूंगी और हो गया बीपी हाई जैसे दिल को छूने वाले गानों पर प्रस्तुति देंगी। इसको लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। वहीं कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रोता इस संगीत कार्यक्रम का निशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे। आयोजकों ने इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा है।
विज्ञापन


--------
बोले लोग
अमर उजाला की ओर से सुर संध्या का आयोजन अच्छी पहल है। लोग बॉलीवुड गानों के अलावा हरियाणवी गाने बेहद पसंद करते हैं। खासकर युवाओं में इन गानों के प्रति अच्छा क्रेज है। लोगाें के लिए यह रात खास रहेगी।- डॉ. अरविंद गुप्ता, आई जनरेशन मॉल चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन



संगीत प्रेमियों के दिल में हरियाणवी गानों ने भी अपनी जगह बनाई है। शादी-विवाह हो या अन्य कोई कार्यक्रम लोग इन्हीं गानों पर थिरकते नजर आते हैं। अमर उजाला के इस कार्यक्रम को लोग बेहद पसंद करेंगे। -ऑक्सीजन मैन शानू बारसी एडवोकेट, चंदौसी
अमर उजाला की ओर से भागदौड़ भरी जिंदगी में समय निकालकर संगीत के माध्यम से सुकून के कुछ लम्हे जुटाने का प्रयास वाकई सराहनीय है। लोग इस सुर संध्या कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाएंगे।- लता वार्ष्णेय, पालिकाध्यक्ष, चंदौसी


हरियाणवी गानों ने हर वर्ग के लोगों के बीच जगह बनाई है। लोग यू ट्यूब और डीजे पर इन गानों का आनंद उठाते थे। लेकिन अमर उजाला ने सुर संध्या कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सीधे जोड़ने का प्रयास किया है। -राजेश शंकर राजू, पालिकाध्यक्ष बहजोई

------------
ये हैं सहयोगी
आई जनरेशन मेगा मॉल बहजोई रोड चंदौसी, नगर पालिका परिषद चंदौसी, ऑक्सीजन मैन एडवोकेट शानू बारसी, हिंदुस्तान मिंट एंड एग्रो प्रोडक्ट चंदौसी, संजीवनी टी प्रा.लि. चंदौसी, नगर पालिका परिषद बहजोई, डीएसएम शुगर मिल रजपुरा, एएम वर्ल्ड स्कूल चंदौसी, कुंदन स्वीट्स, आकाश कोचिंग सेंटर, राज कलेक्शन चंदौसी, एटीएम फ्रैंचाइजी इंडिया वन पेमेंट लिमिटेड, मोहित चौधरी चेयरमैन गन्ना समिति असमोली, श्री कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस चंदौसी, एबीसी किड्स मोन्टेसरी स्कूल चंदौसी, ताहिर गैस एजेंसी चंदौसी, गुप्ता बैट्रीज चंदौसी, अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट चंदौसी, लेमन ट्री आई जनरेशन मेगा मॉल चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed