{"_id":"630bc45dd097771c093784e7","slug":"harshit-wanted-to-make-it-to-the-top-five-across-the-country-sambhal-news-mbd4392505139","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में टॉप फाइव में जगह बनाना चाहता था हर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में टॉप फाइव में जगह बनाना चाहता था हर्षित
विज्ञापन
संभल। राजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे संभल के छात्र हर्षित भारद्वाज (19) का शव रविवार की सुबह पांच बजे कस्बा गवां पहुंचा तो कोहराम मच गया। सुबह 11 बजे करीब अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत के बाद से ही मां कविता शर्मा की हालत बिगड़ गई है। अंतिम संस्कार के बाद परिजन मृतक छात्र की मां को बुलंदशहर ले गए हैं। जहां उपचार चल रहा है। मालूम हो कस्बा गवां निवासी विष्णु कांत शर्मा का बेटा हर्षित भारद्वाज पिछले एक वर्ष से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।
मेंस क्लीयर हो गया था। रविवार को दिल्ली में जेईई एडवांस की परीक्षा देनी थी। परीक्षा से दो दिन पहले ही शुक्रवार की शाम को पीजी में फंदे से लटक कर जान दे दी थी। पीड़ित पिता ने रोते हुए बताया कि उनका बेटा देशभर में टॉप फाइव में जगह बनाने की बात कहता था और उसने मेंस में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए ही वह टॉप फाइव में जगह बनाने की बात भी कहता था।
आज मनाया जाना था जन्मदिन का जश्न
संभल। हर्षित भारद्वाज का रविवार को जन्मदिन था। अंतिम संस्कार में शामिल होने आए रिश्तेदारों की जुबान पर यही बात थी कि आज परीक्षा देकर लौटने के बाद जन्मदिन का जश्न मनाया जाना था, लेकिन किसने सोचा था कि जिस दिन जन्मदिन का जश्न मनाया जाना था। उसी दिन चिता जलानी पड़ेगी।