फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hariyali Teej was not celebrated in Hallusarai, women mourned

Sambhal News: हल्लूसराय में नही मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं ने मनाया शोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej was not celebrated in Hallusarai, women mourned
संभल। पूरे देश में प्रकृति और त्याग का पर्व हरियाली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, पर संभल के मोहल्ला हल्लूसराय में शोक मनाया गया। घरों में चूल्हे नहीं जले। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार भी नहीं किया। इसके पीछे का कारण मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाएं बताती हैं कि यह हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान और कन्नौज के राजा जयचंद से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन

प्राचीन और पौराणिक शहर संभल के मोहल्ला हल्लूसराय में ठाकुर परिवारों का बाहुल्य है, यह परिवार हरियाली तीज पर शोक मनाते हैं। परिवारों के बुजुर्ग बताते हैं कि पृथ्वीराज चौहान व कन्नौज के राजा जयचंद के बीच जंग छिड़ी थी। कन्नौज नरेश के आदेश पर उनका भांजा/सेनापति लाखन सिंह अपने लाव-लश्कर के साथ संभल आए और पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध में हरियाली तीज के ही दिन वीरगति को प्राप्त हो गए थे। सेनापति के ना रहने पर उनके साथ आई कन्नौज की शेष बची सेना यह सोंच कर कन्नौज वापस नहीं गई कि बिना सेनापति के जाकर कन्नौज नरेश की नजरों का सामना कैसे करेंगे। यही सोचकर वह नहीं गए और संभल में एक वीरान स्थान पर बस गए। यह क्षेत्र आज मोहल्ला हल्लूसराय कहलाता है। यहां बसने वाले कन्नौज के निवासी हैं, इसलिए इन्हें कन्नौजिया कहा जाता है। सेनापति की मृत्यु हरियाली तीज के दिन हुई थी, इसलिए लोग आज भी हरियाली तीज को शोक मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed