फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Hariyali Teej evening decorated with songs and music

Sambhal News: गीत-संगीत से सजी हरियाली तीज की शाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej evening decorated with songs and music
संभल। भारत विकास परिषद संभल कल्कि शाखा द्वारा बहजोई रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। जिसकी शुरुआत शाखा अध्यक्ष प्राची गुप्ता आदि ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिमा अग्रवाल विजयी रहीं। उन्हें पट्टिका एवं मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।महिला संयोजिका कविता रस्तोगी एवं अनुप्रिया अग्रवाल ने अतिथियों का तिलक कर एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में आराध्या, ओजस्वी और काव्य ने नृत्य की प्रस्तुति दी। भक्ति रस्तोगी एवं अनुप्रिया अग्रवाल ने मॉडर्न बहू बनाम पुराने जमाने की बहू पर हास्यप्रद प्रस्तुति दी। प्रीति देवल, पारुल रस्तोगी, डाॅ. इंदु त्यागी, सपना जैन, कविता रस्तोगी, प्राची गुप्ता, शीतल गुप्ता, एवं कृष्णा शास्त्री ने नृत्य किया। सपना जैन एवं काव्या ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रेरणात्मक नाटक, संगीता रस्तोगी ने हरियाली तीज पर लोकगीत प्रस्तुत किया। प्राची गुप्ता, मुदिता गुप्ता, मंजू रस्तोगी, सपना जैन ने हास्य नाटिका बिट्टू मेरा है की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

समयबद्धता प्रतियोगिता में अनुप्रिया अग्रवाल विजेता रहीं। सरप्राइज प्रश्नोत्तरी में प्रीति देवल, डाॅ. इंदु त्यागी, बिंदु रस्तोगी, पारुल रस्तोगी, डाॅ. सुनील त्यागी, विपुल अग्रवाल विजेता घोषित हुए। तीज गेम का संचालन कविता रस्तोगी ने किया। जिसमें भक्ति रस्तोगी विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंत में संस्था का स्थापना दिवस उत्सव मनाया गया। प्रांतीय उपाध्यक्ष शशि भूषण शास्त्री ने परिषद के इतिहास और समाज में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान अमित गुप्ता, डा. अजय त्यागी, सचिन रस्तोगी, शरद गुप्ता, मधुसूदन गुप्ता, गौरव अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजय रस्तोगी, अजय गुप्ता, राजुल रस्तोगी, उमेश गर्ग, नीरज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000

मेहंदी प्रतियोगिता में रिया सिंह ने मारी बाजी
संभल। लायंस क्लब संभल की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। जिसमें शंकर इंटर काॅलेज की कक्षा 12 छात्राओं ने लायंस क्लब की महिला सदस्यों को मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता की निर्णायक डाॅ. ललिता अग्रवाल रहीं। प्रथम स्थान पर छात्रा रिया सिंह, द्वितीय स्थान पर अंशु और तृतीय स्थान पर मेहतिश चुनी गईं। इस दौरान रुचि गर्ग, ज्योति गुप्ता, अनुराधा रस्तोगी, डा. नाहिद रजा, मीनू रस्तोगी, राधा अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, योगिता भारद्वाज, पूजा गुप्ता रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed