{"_id":"61fc25938708b9043715b626","slug":"hanumangarhi-power-station-s-33-kv-wire-broke-due-to-wind-and-rain-chandausi-news-mbd4178732190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा व बारिश से हनुमानगढ़ी बिजलीघर का 33 केवी का तार टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा व बारिश से हनुमानगढ़ी बिजलीघर का 33 केवी का तार टूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। हनुमानगढ़ी बिजलीघर का 33केवी का तार हवा व बारिश के कारण टूट गया। जिससे एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 18 हजार की आबादी प्रभावित रही। चार घंटे बाद आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजलापूर्ति के लिए परेशान होना पड़ा।
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे से बारिश व हवा चलने से हनुमानगढ़ी बिजलीघर का 33केवी लाइन का तार टूट गया। जिससे हनुमानगढ़ी, बिसौली गेट, खुर्जा गेट, कैथल गेट, मोहल्ला लोधियान, सेमर टोला, चुन्नी मोहल्ला, कच्चा कटरा, सीता रोड, गणेश कॉलोनी, छोटे लाल कॉलोनी, कबीर गली, सुंदर मोहल्ला, महाजन मोहल्ला, मारवाड़ी मोहल्ला, नई बस्ती सहित एक दर्जन मोहल्लों की 18 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
सुबह को बारिश के दौरान बिजली गुल होने से विद्युत उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। महिलाओं के घरेलू कार्य के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो सका। बारिश होने के कारण लोग हैंडपंप पर भी पानी भरने नहीं जा सके। करीब एक बजे तार जोड़ने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह नौ बजे 33केवी का तार टूटने से बिजली गुल हो गई थी। विद्युत कर्मचारियों ने बारिश के दौरान विद्युत जोड़ा। इसके बाद दोपहर एक बजे विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी गई।
दुर्गेश यादव, जेई, हनुमानगढ़ी बिजली घर, चंदौसी